CM बदलने की तारीख FIX! 14 अप्रैल को नीतीश का इस्तीफा, 18 तक नया मुख्‍यमंत्री तय...

Nitish Kumar Resignation Plan : बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे और नई सरकार के गठन का पूरा शिड्यूल सामने आया है. 14 अप्रैल को इस्तीफा और 18 से पहले नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने की संभावना.

Nitish Kumar Resignation Plan : बिहार की सियासत इस वक्त अपने निर्णायक मोड़ पर है. एक तरफ जहां मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. वहीं, बिहार को नया मुख्‍यमंत्री भी मिलने वाला है. ऐसे में बिहार की राजनीतिक सक्रियता पर पूरे देश की निगाह बनी हुई है.  

स्क्रिप्‍ट रेडी?

इधर, मुख्यमंत्री Nitish Kumar के संभावित इस्तीफे और नई सरकार के गठन को लेकर जो संभावित शेड्यूल सामने आ रहा है. उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की पटकथा लगभग लिखी जा चुकी है. उधर, दिल्‍ली में भी हलचल बढ़ी हुई है. पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों दस्तूर जारी है. माना जा रहा है सत्‍ता परिवर्तन का पूरा राजनीतिक घटनाक्रम 6 अप्रैल से शुरू होकर 18 अप्रैल के पहले खत्म हो जाएगा

ये 10 -12 दिन बेहद अहम

 ऐसे में ये माना जा रहा है कि नई सरकार का गठन 14 से 18 के बीच यानी चार दिनों में हो जाएगा. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के 14 अप्रैल तक इस्तीफा देने की संभावना है. नई सरकार के गठन को 10–12 दिन शेष हैं. ऐसे में ये 10 -12 दिन काफी अहम होने वाले हैं.

ये होगा सत्‍ता परिवर्तन का घटनाक्रम

  6 अप्रैल को जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हो सकती है.
9 अप्रैल को नीतीश कुमार का दिल्ली जाएंगे वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद और कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे इसी दिन शाम को Amit Shah से मुलाकात होने की संभावना है.
10 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.
उसके बाद 10 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात संभव है.
11 अप्रैल को नीतीश कुमार वापस पटना आएंगे. यहां अपनी पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे.
12–13 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक होने की संभावना है. जिसके बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लगाई जाएगी.
14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
इसके बाद 18 अप्रैल से पहले तक नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा.  

दिल्‍ली से होगी बिहार की राजनीति?

  इस शेड्यूल से साफ है कि नीतीश कुमार का फोकस अब केंद्र की राजनीति की ओर शिफ्ट हो रहा है. राज्यसभा में जाने के बाद उनका दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होना लगभग तय माना जा रहा है. लेकिन उससे भी अहम बात ये है कि नीतीश कुमार अब दिल्ली से बिहार की राजनीति को मॉनिटर करेंगे. ऐसे अब देखने वाली बात ये होगी कि नीतीश कुमार की अगली रणनीति क्या होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >