जेइइ मेन: 96.15 प्रतिशत उपस्थिति, अब तक 7.70 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जा रही जेइइ-मेन के जनवरी सेशन की परीक्षाएं 21 जनवरी से शुरू हो गयीं

संवाददाता, पटना: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जा रही जेइइ-मेन के जनवरी सेशन की परीक्षाएं 21 जनवरी से शुरू हो गयीं. परीक्षा लगातार दो पालियों में आयोजित की जा रही है. तीसरे दिन 23 जनवरी को एनटीए की ओर से जारी की गयी जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को पहली शिफ्ट तक पांच पालियों में 801326 स्टूडेंट्स की परीक्षा शेड्यूल की गयी थी, इसमें से सात लाख 70 हजार 441 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. ऐसे में उपस्थिति 96.15 प्रतिशत रही. बड़ी बात यह है कि परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में आधार कार्ड वैरिफाइड स्टूडेंट्स की संख्या सात लाख 40 हजार 412 थी, जो कि 96.10 प्रतिशत है. इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट 2563 ने परीक्षा दी. अभी बीइ-बीटेक के लिए परीक्षा के पांच और शिफ्ट आयोजित की जानी है और एक शिफ्ट बीआर्क के लिए होनी है. देश-विदेश के 323 परीक्षा शहरों में यह परीक्षा 21 से 29 जनवरी के मध्य 11 शिफ्टों में हो रही है. परीक्षा के लिए देश में 308 और विदेश में 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG PRADHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >