जेइइ एडवांस्ड का आज 10 बजे जारी होगा एडमिट कार्ड, परीक्षा 18 को

जेइइ एडवांस्ड 2025 का आयोजन 18 मई को होगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मई को जारी किया जायेगा. इससे पहले एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 11 मई थी, जिसे बदल कर 12 मई कर दी गयी है.

संवाददाता, पटना:

जेइइ एडवांस्ड 2025 का आयोजन 18 मई को होगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मई को जारी किया जायेगा. इससे पहले एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 11 मई थी, जिसे बदल कर 12 मई कर दी गयी है. परीक्षा का आयोजन करने वाली आइआइटी कानपुर ने नोटिस जारी कर कहा है कि जेइइ एडवांस्ड 2025 के लिए स्टूडेंट्स 12 मई सुबह 10 बजे से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और जेइइ एडवांस रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा.

पर्स और हैंडबैग जैसी वस्तुएं पूरी तरह से प्रतिबंधित

एडमिट कार्ड में दिये जाने वाले विवरण की बात करें तो इसमें अभ्यर्थी का पूरा नाम, रोल नंबर, जेइइ मेन आवेदन संख्या, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि, पत्राचार पता, श्रेणी, और परीक्षा केंद्र का नाम व पता शामिल रहेगा. किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर एनटीए से संपर्क कर सकते हैं. जेइइ एडवांस्ड 2025 के दौरान उम्मीदवारों को कुछ वस्तुओं को साथ ले जाने की अनुमति है, जबकि कई चीजें सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं. परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार केवल प्रवेश पत्र, एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आइडी, स्कूल/कॉलेज आइडी या ड्राइविंग लाइसेंस) और पेंसिल ही साथ ले जा सकते हैं. इसके अलावा किसी भी अतिरिक्त वस्तु को अनुमति नहीं दी जायेगी. वहीं, स्मार्ट या डिजिटल घड़ियां, पेजर, मोबाइल फोन, लॉग टेबल, ब्लूटूथ डिवाइस, पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, पर्स और हैंडबैग जैसी वस्तुएं पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं. इन वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में लाना न सिर्फ नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इससे आपकी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति भी रद्द हो सकती है.

जेइइ एडवांस्ड में 15,476 स्टूडेंट्स होंगे शामिल:

जेइइ एडवांस्ड के लिए राज्य के 15,476 स्टूडेंट्स शामिल होंगे. जेइइ एडवांस्ड के लिए नौ जिले आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, रोहतास जिले में सेंटर बनाया जायेगा. परीक्षा 18 मई को दो शिफ्ट में आयोजित की जायेगी. पहली शिफ्ट नौ से 12 बजे तक व दूसरी पाली 2:30 बजे से 5:30 बजे तक चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >