‘बाहुबली’ के अंदाज में दिखे नीतीश कुमार, JDU ने शेयर किया वीडियो

Nitish Kumar Viral Video: जदयू के सोशल मीडिया हैंडल से नीतीश कुमार का एक वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो में नीतीश कुमार के कामों को दर्शाया गया है.

Nitish Kumar Video: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में नीतीश कुमार के बीते सालों के कामों को बताया गया है. इसमे बाहुबली 2 फिल्म के गाने को बैकग्राउंड में लगाया गया है. जदयू ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को अपनी कर्मठता और दूरदृष्टि से सींचा है. उन्होंने राज्य को अंधकार युग से बाहर निकालकर प्रगति की राह पर स्थापित किया. आज बिहार विकास और बदलाव का सशक्त प्रतीक बनकर खड़ा है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >