क्या परिवार को सांसद-विधायक बनाने में एक भी रुपया लगा? आनंद मोहन के बयान पर जदयू का पलटवार

Bihar Politics: पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयान पर जदयू भड़क गई है. पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिना नाम लिए हमला बोलते हुए पूछा कि क्या उनके परिवार को सांसद और विधायक बनने में एक भी रुपये की पूंजी लगी थी.

Bihar Politics: पूर्व सांसद आनंद मोहन के विवादास्पद बयान पर जदयू ने तीखा पलटवार किया है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार ने बिना नाम लिए आनंद मोहन पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या उनके परिवार को सांसद या विधायक बनने में एक भी रुपये की पूंजी लगी है?

पत्रकारों से बातचीत में नीरज कुमार ने कहा कि विधान परिषद सदस्य, आयोग के सदस्य, लोकसभा, राज्यसभा या जिला अध्यक्ष बनने तक में किसी ने यह नहीं कहा कि यहां पैसे का खेल हुआ. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘नकद नारायण का यहां कोई धंधा नहीं है. पेट में दर्द हो तो सेरिडन खाने से असर नहीं होगा.

नीरज कुमार बोले- स्वास्थ्य विभाग मुरेठा बांधकर नहीं चलेगा

नीरज कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि क्या मुरेठा बांधकर स्वास्थ्य विभाग चलेगा? विभाग शालीनता और सादगी से चलता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई नेताओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है. कई लोग राजनीति में उनके कारण स्थापित हुए हैं. ऐसे में बयान देते समय मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए.

‘नीतीश और निशांत के चरित्र पर सवाल उठाने की हिम्मत किसी में नहीं’

जदयू नेता ने कहा कि कोई भी व्यक्ति नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार के व्यक्तिगत चरित्र पर सवाल नहीं उठा सकता. उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास कोई आरोप है तो उसका सबूत देना चाहिए. सिर्फ बयानबाजी करने से राजनीति नहीं चलती.

‘जदयू में नहीं हैं, फिर टिप्पणी क्यों?’

नीरज कुमार ने कहा कि संबंधित नेता खुद कह चुके हैं कि वे जदयू में नहीं हैं. ऐसे में पार्टी के नेता पर टिप्पणी करने का कोई औचित्य नहीं बनता. उन्होंने कहा कि जदयू ने हमेशा सहयोगी नेताओं को सम्मान दिया. शिवहर जैसी सीट भाजपा से लेकर दी गई. नवीनगर सीट भी सहयोगियों को सौंपी गई. इसके बावजूद ऐसी बातें करना ईमानदारी नहीं मानी जा सकती.

‘नीतीश कुमार ग्लोबल थिंकर हैं’

नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार क्लाइमेट और विकास को लेकर सोचने वाले ग्लोबल थिंकर हैं. उन्होंने साइंस कॉलेज से पढ़ाई की है. उन्होंने यह भी कहा कि निशांत कुमार ने भी अपने दम पर साइंस कॉलेज में पढ़ाई की. वे किसी मैनेजमेंट कोटा से नहीं आए थे.

Also Read: CM सम्राट बोले- मरीज को रेफर किया तो CS पर होगा एक्शन, बिहार में 30 दिन में शिकायत नहीं सुलझी तो अफसर हटेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >