Bihar Viral Video: बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा के विधायक हैं गोपाल मंडल. जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. गोपाल मंडल हाल में ही होली के कार्यक्रम में अश्लील गीत को लेकर घिरे रहे. अब एक और विवाद में गोपाल मंडल का नाम उछला है. एक क्रिकेट मैच के आयोजन में पहुंचे गोपाल मंडल ने जब भाषण दिया तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जब क्रिकेट मैच जीतता है तो यहां (भारत) के मुसलमान भी आतिशबाजी करते हैं. गोपाल मंडल ने खेल को आपसी बैर खत्म करने का जरिया बताया.
Video: ‘पाकिस्तान की जीत पर यहां के मुसलमान भी…’ जदयू विधायक गोपाल मंडल का बयान हुआ वायरल

जदयू विधायक गोपाल मंडल
Copied link
Viral Video: बिहार के जदयू विधायक गोपाल मंडल का एक बयान वायरल हो रहा है. जिसमें भारत पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान की जीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान जीत जाए तो यहां के मुसलमान आतिशबाजी करते हैं.