Patna News : (अंबर की रिपोर्ट)
शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी शिक्षकों के लिए ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है. विभाग के निर्देश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने भी जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को जल्द से जल्द प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश जारी किया है.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार के बाद ई-शिक्षा कोष पोर्टल को फ्रीज कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी प्रकार का अपडेट संभव नहीं होगा.
75 फीसदी डाटा अपडेट नहीं, कल से पोर्टल हाे सकता फ्रीज
जिला शिक्षा कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों के प्रोफाइल में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को लिखित आवेदन देंगे. आवेदन के आधार पर संबंधित पदाधिकारी द्वारा 48 घंटे के भीतर सुधार किया जाएगा.
विभागीय जानकारी के अनुसार जिले के लगभग 75 प्रतिशत शिक्षकों का प्रोफाइल अभी तक अपडेट नहीं हुआ है, जिसे गंभीरता से लिया गया है.
प्रोफाइल अपडेट में स्थायी पता, वर्तमान पता, जिला, प्रखंड, पंचायत, डाकघर, पिन कोड, गांव, वार्ड संख्या और मकान संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं. विभाग ने इसे समय पर पूरा करने की सख्त हिदायत दी है.
Also Read: खान सर के दो लोगों को पुलिस ने उठाया, फायरिंग वाले वीडियो ने पलटा पूरा मामला? जांच में आया नया मोड़
