राज्य में मोबाइल एप्लिकेशन से होंगे सरकारी गोदामों के निरीक्षण

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव सह प्रबंध निदेशक (बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम) डाॅ एन सरवण कुमार ने पीडीएस परख मोबाइल एप्लिकेशन के गोदाम निरीक्षण माॅड्यूल का शुभारंभ बीएफएससी के सत्यगंधा कक्ष में किया.

संवाददाता,पटना खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव सह प्रबंध निदेशक (बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम) डाॅ एन सरवण कुमार ने पीडीएस परख मोबाइल एप्लिकेशन के गोदाम निरीक्षण माॅड्यूल का शुभारंभ बीएफएससी के सत्यगंधा कक्ष में किया. एक मई से गोदाम निरीक्षण के पीडीएस परख मोबाइल एप्लिकेशन को पूरे राज्य में लागू किया जायेगा. इस अवसर पर प्रधान सचिव डॉ सरवण कुमार ने कहा कि पीडीएस परख मोबाइल एप्लिकेशन के गोदाम निरीक्षण माॅड्यूल के शुभारंभ के बाद अब राज्य के सभी सीएमआर और टीपीडीएस गोदामों के वास्तविक समय में निरीक्षण को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना संभव हो सकेगा. उन्होंने कहा कि एक जनवरी से ही एप के माध्यम से राज्य के उचित मूल्य के दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >