संवाददाता,पटना पटना वीमेंस कॉलेज में नये सत्र की छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. इसके दूसरे दिन पीयू के लोक प्रशासन संस्थान की निदेशक प्रो शेफाली रॉय मुख्य वक्ता के तौर पर थीं. उन्होंने लैंगिक समानता के बारे में बात करते हुए कई महत्वपूर्ण बातों को उदाहरण के जरिये बताया. उन्होंने न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 के लैंगिक परिप्रेक्ष्य के बारे में बताया. इसके बाद बारी-बारी से डॉ मंजुला सुशीला, श्वेता सिंह, उप प्राचार्या डॉ सिस्टर एम तनीषा एसी ने विभिन्न सत्र के जरिये कॉलेज के विजन और मिशन के बारे में बताया. डॉ सुमित रंजन ने पर्यावरण के महत्व पर बल दिया. उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए छात्राओं की ओर से निभायी जाने वाली भूमिकाओं के बारे में बात की और जल संरक्षण, बिजली संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास जैसे कारकों पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने छात्राओं को हरित नीति और समाज में हरियाली में योगदान देने के लिए कॉलेज में की जाने वाली हरित-परिसर पहल से और विभिन्न क्लब से परिचित कराया. अद्वितीय सिन्हा ने छात्राओं को प्लेसमेंट ड्राइव, कार्यशालाओं, छात्र सहायता, परामर्श सेवाओं और उन्हें प्रदान की जाने वाली कैंपस सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. यह आयोजन डॉ सिस्टर सेलीन क्रैस्टा एसी, एनाक्षी डे बिस्वास और पूजा कुमारी के नेतृत्व में हुआ. पूरे सत्र का संचालन वर्षा शंकर ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
