Industry In Bihar: बिहार के इस जिले में होंगी फैक्ट्रियां ही फैक्ट्रियां, रोजगार और निवेश के लिए मिलेगा बंपर मौका

Industry In Bihar: बिहार का मुजफ्फरपुर जिला बिजनेस हब बनने वाला है. जिले में कई इंडस्ट्रीज स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है. जिससे जिले में रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिल सकेगा. ऐसे में जिले की औद्योगिक तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है.

Industry In Bihar: बिहार सरकार द्वारा उद्योग को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिला अब बिजनेस हब बनने वाला है. जिले में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आने वाली है. कई फैक्ट्रियां स्थापित की जायेंगी, जिससे रोजगार और निवेश का बड़ा मौका मिल सकेगा. इसके साथ ही साथ जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी और नई पहचान भी मिलेगी.

इन दो इंडस्ट्रियल यूनिट्स की मंजूरी

दरअसल, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार नए निवेशकों को अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी की बैठक में दो नई इंडस्ट्रियल यूनिट्स को मंजूरी दी गई है. पहला, मोतीपुर इंडस्ट्रियल इलाके में नमकीन निर्माण की यूनिट को जमीन आवंटित की गई है. इसके लिए करीब 16 करोड़ रुपये का निवेश होगा. दूसरा, दामोदरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में मिनरल वाटर और बोतलबंद पानी उत्पादन की यूनिट स्थापित होगी. इस परियोजना में लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

इन प्रोडक्ट्स के लिए भी फैक्ट्रियां

बियाडा की माने तो, मुजफ्फरपुर जिले के लिए इस साल यानी कि 2025 के 9 महीने में 27 नए इंडस्ट्रियल यूनिट लगाए जाने के लिए जमीन आवंटित हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, इन यूनिट्स में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं. इसमें इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ-साथ बिस्किट, आटा, मैदा, सूजी और नमकीन निर्माण की यूनिट्स हैं. साथ ही बैंडिंग वायर, सर्जिकल चिपकाने वाला टेप, गत्ते के डिब्बे, एनिमल फीड, मिनरल वाटर और अन्य घरेलू सामान के निर्माण के यूनिट्स भी हैं.

फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स भी होंगे स्थापित

दरअसल, मुजफ्फरपुर में पहले से रेडीमेड गारमेंट्स की यूनिट चालू है. ऐसे में अब पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग रेडीमेड गारमेंट्स निर्माण इकाइयों को भी मंजूरी दी गई है. खास बात यह भी है कि कृषि से जुड़े उपकरण के निर्माण को लेकर भी काम किया जा रहा है. कल्टीवेटर और थ्रेशर बनाने वाली फैक्ट्री स्थापित होगी. कई फूड प्रोसेसिंग के यूनिट्स जैसे कि मखाना प्रोसेसिंग यूनिट, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, सब्जियों की प्रोसेसिंग यूनिट के साथ अन्य शामिल हैं. इस तरह कई अन्य फैक्ट्रियों के लगने से इसके फायदा जिले के लोगों को मिल सकेगा.

Also Read: Bihar News: बिहार में अब हाइवे किनारे रेस्ट रूम, ड्राइवर शेड, पार्किंग के साथ मिलेगी ये फैसिलिटी, जानिए वजह…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >