Bihar Train : किशनपुर-थलवारा स्टेशनों पर एनआइ काम से 13 ट्रेनें आज व कल रहेंगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 24 अगस्त को पटना-जयनगर एक्सप्रेस व दानापुर-जयनगर एक्सप्रेस का आंशिक समापन समस्तीपुर, सोनपुर-समस्तीपुर स्पेशल का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर में होगा.

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 24, 2022 6:40 AM

समस्तीपुर मंडल के किशनपुर – रामभद्रपुर – हायाघाट – थलवारा स्टेशनों पर एनआइ काम की वजह से 24 व 25 अगस्त को अलग-अलग दिनों में पटना-जयनगर सहित 13 ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसके अलावा कई ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 23 अगस्त को भी कई ट्रेनें रद्द रहीं. इसके अलावा 24 व 25 अगस्त को भी ट्रेनें रद्द रहेंगी.

रद्द रहनेवाली ट्रेनें

  • 24 अगस्त को भागलपुर – जयनगर एक्सप्रेस, जयनगर – मनिहारी – जयनगर एक्सप्रेस, जयनगर – पटना – जयनगर एक्सप्रेस, समस्तीपुर – दरभंगा – समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल, समस्तीपुर – जयनगर स्पेशल, जयनगर – समस्तीपुर स्पेशल, जयनगर – समस्तीपुर स्पेशल, समस्तीपुर – जयनगर स्पेशल, रक्सौल – समस्तीपुर स्पेशल, समस्तीपुर – रक्सौल स्पेशल, मुजफ्फरपुर – समस्तीपुर स्पेशल, समस्तीपुर – जयनगर – समस्तीपुर स्पेशल रद्द रहेगी.

  • 25 अगस्त को जयनगर – समस्तीपुर स्पेशल, समस्तीपुर – जयनगर स्पेशल, समस्तीपुर – रक्सौल स्पेशल व समस्तीपुर – मुजफ्फरपुर स्पेशल रद्द रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें

24 अगस्त को दरभंगा – नयी दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दरभंगा – नयी दिल्ली क्लोन स्पेशल दरभंगा – सीतामढ़ी – नरकटियागंज – गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी. दरभंगा – कोलकाता एक्सप्रेस, दरभंगा – सीतामढ़ी – मुजफ्फरपुर – समस्तीपुर, दरभंगा – अहमदाबाद एक्सप्रेस, दरभंगा – सीतामढ़ी – मुजफ्फरपुर, नयी दिल्ली – दरभंगा क्लोन स्पेशल गोरखपुर – नरकटियागंज – सीतामढ़ी – दरभंगा के रास्ते व आनंद विहार – जयनगर गरीब रथ समस्तीपुर – मुजफ्फरपुर – सीतामढ़ी – दरभंगा के रास्ते चलायी जायेगी.

आंशिक समापन की जाने वाली ट्रेनें

24 अगस्त को पटना-जयनगर एक्सप्रेस व दानापुर-जयनगर एक्सप्रेस का आंशिक समापन समस्तीपुर, सोनपुर-समस्तीपुर स्पेशल का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर में होगा. 23 अगस्त को हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस का आंशिक समापन बरौनी, राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस का आंशिक समापन समस्तीपुर व सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस का आंशिक समापन समस्तीपुर में होगा.

Also Read: तेजस्वी यादव से युवक ने ट्विटर पर कहा- भैया आपके सत्ता में आने के बाद से गर्लफ्रेंड अब रोज करती है फोन
आंशिक प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें

24 अगस्त को जयनगर-पटना एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस, जयनगर-दानापुर एक्सप्रेस व जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ समस्तीपुर से होगा. जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ मुजफ्फरपुर व जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ बरौनी से होगा.

Next Article

Exit mobile version