भारत झुकेगा नहीं , बिहार का विकास रूकेगा नहीं : डॉ दिलीप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए द्वारा अनेक विकास की योजनाओं को ईमानदारीपूर्वक निभाया जा रहा है.

संवाददाता, पटना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए द्वारा अनेक विकास की योजनाओं को ईमानदारीपूर्वक निभाया जा रहा है. एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में देश झुकने वाला नहीं है, वहीं पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास नहीं रूकेगा.बिहार के चहुंमुखी विकास के लिए काम हो रहे हैं और आगे भी होता रहेगा. डाॅ जायसवाल ने कहा कि हमारे पास कई उदाहरण हैं, जिनमें हमने जनता के लिए क्या क्या किया है. इसे लेकर हम जनता के बीच जायेंगे. भारतीय सेना द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डाॅ जायसवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकवादी चाहे जहां छिप जायें, खोजकर चिह्नित करके सजा देंगे और मिट्टी में मिलायेंगे . इससे स्पष्ट होता है कि भारत के खिलाफ मनसूबे पाले हुए आतंकवादी दुनिया के किसी भी कोने में छिपे हों, उन्हे बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >