छोटे-छोटे औद्योगिक यूनिट लगाने की बढ़ी मांग

बिहार में छोटी-छोटी औद्योगिक यूनिट(प्लग एंड प्ले शेड) लगाने की मांग तेजी पर है. प्रदेश में औद्योगिक शेड की मांग में तेजी से बढ़ी है.

संवाददाता, पटना बिहार में छोटी-छोटी औद्योगिक यूनिट(प्लग एंड प्ले शेड) लगाने की मांग तेजी पर है. प्रदेश में औद्योगिक शेड की मांग में तेजी से बढ़ी है. यही वजह है कि राज्य के कई औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक शेड्स बुक हो चुके हैं. हालांकि, उद्योग विभाग तेजी से औद्योगिक शेड निर्माण की रणनीति पर काम कर रहा है. जानकारी के मुताबिक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत कम औद्योगिक क्षेत्र में शेड बाकी हैं. वहां भी आवंटन तेजी से हो रहे हैं. जहां किफायती किराये पर प्लग एंड प्ले शेड आवंटित किये जा रहे हैं. आइजीसी (इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर) बेगूसराय में 163946 वर्गफुट, आइए (इंडस्ट्रियल एरिया) नाथनगर में 87053 वर्गफुट, एलआइइ (लार्ज इंडस्ट्रियल एस्टेट )बरारी में 126977, आइए सिटी पूर्णिया सिटी में 29698 , आइए बैजनाथपुर में 60000, पटना के आइए सिकंदरपुर में 208631, आइए जहानाबाद में 1000, इंडस्ट्रियल एरिया हाजीपुर में 46808, मुजफ्फरपुर के लेदर पार्क महवल में 85250, एमएफपी (मेगा फूड पार्क ) दामोदरपुर में 29169, आइए कुमारबाग में 3046, इंडस्ट्रियल एरिया पटना अर्बन में 20725 , आइए फतुहा में 69669 ,आइए पाटलिपुत्र में 42186 और उद्योग भवन पटना में 2500 वर्गफुट के औद्योगिक शेड आवंटन के लिए उपलब्ध हैं. वहीं, औद्योगिक क्षेत्र (आइए) बरौनी, आइए फारबिसगंज,आइजीसी मरंगा, आइए बक्सर, आइए न्यू बिहटा, इंडस्ट्रियल एरिया दोनार, इंडस्ट्रियल एस्टेट धरमपुर, आइए पंडौल, आइए डेहरी, आइए सासाराम, इपीआइपी (एक्सपोर्ट प्रोमोशन पार्क ऑफ इंडिया ) हाजीपुर, इंडस्ट्रियल एरिया गौरोल फेज-वन, आइए बेतिया, आइए रामनगर,आइए मुजफ्फरपुर , आइइ मुजफ्फरपुर और आइइ बिहारशरीफ में औद्योगिक शेड्स के लिए जगह नहीं हैं. जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार छोटे-छोटे औद्योगिक शेड्स बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है, ताकि एमएसएमइ उद्यमियों को बेहतर और सस्ती जगह दी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >