दानापुर के अकीलपुर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, सहयोग शिविर का भी हुआ शुभारंभ

अकीलपुर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मुखिया मिंता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि वकील राय ने संयुक्त रूप से किया. अब ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और प्रमाण पत्रों के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होंगी.

Patna News: मंगलवार को अकीलपुर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मुखिया मिंता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि वकील राय ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर पंचायत में सहयोग शिविर का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए.

उद्घाटन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा पंचायत कार्यक्रम पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, विकास मित्र, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, रोजगार सेवक, सीडीपीओ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

पंचायत स्तर पर मिलेंगी विभिन्न सेवाएं

मुखिया मिंता देवी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण से अब पंचायतवासियों को छोटे-बड़े कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित अनुशंसा, पेंशन आवेदन, आवास योजना, मनरेगा समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं अब पंचायत स्तर पर ही पूरी की जा सकेंगी.

सहयोग शिविर में दिए गए आवेदन

पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न मामलों को लेकर आवेदन दिए. अधिकारियों ने आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का भरोसा दिलाया. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय और खर्च दोनों बचेगा तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आसान होगा.

मुखिया ने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध हो सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >