Patna News: (नितिश की रिपोर्ट) पटना सिटी इलाके की रहने वाली एक लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक ने होटल में बुलाया और आपत्तिजनक वीडियो बना ली. इसके बाद उस वीडियो को लड़की को भेज कर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है. साथ ही बात नहीं मानने पर उस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है. इस संबंध में लड़की ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
युवती ने पुलिस को बताया है कि शादी को लेकर दो माह पहले एक युवक का फोटो आया. इस दौरान दोनों के बीच बात होने लगी. वह जब पटना आया तो उसने होटल में बुलाया और उसने कब उसका वीडियो बना लिया, उसे नहीं पता चला. अचानक उसके व्हाट्सएप पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो आयी. जिससे उसकी हरकत की जानकारी मिली. इधर, साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
