0000 बख्तियारपुर. ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति और सास गिरफ्तार

दहेज की खातिर ससुराल वालों द्वारा बुधवार की रात नवविवाहिता गौरी देवी (19 वर्ष) की गला दबा कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

बख्तियारपुर. दहेज की खातिर ससुराल वालों द्वारा बुधवार की रात नवविवाहिता गौरी देवी (19 वर्ष) की गला दबा कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सालिमपुर थाना के मझौली डीह की है. घटना को लेकर परिजनों ने सास, ससुर और उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतिका के पिता रामवहाल सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पति मिथलेश कुमार व सास सरस्वती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी हो कि करायपरसुराय थाने के नेसरा गांव निवासी रामवहाल सिंह ने अपनी बेटी गौरी कुमारी की शादी सालिमपुर थाना के निवासी के बेटे मिथलेश कुमार के साथ एक वर्ष पूर्व यानि कि 2023 में पर्याप्त दान – दहेज देकर की थी, लेकिन ससुराल वाले विवाह के बाद से अतिरिक्त दहेज के लिए गौरी को प्रताड़ित करते थे. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने गौरी के शव को उसके पिता को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >