Bihar Weather: बिहार के 16 जिलों में अगले 72 घंटे छाया रहेगा घना कुहासा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 फरवरी तक के लिए जारी किये पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार में मौसम का हाल कैसा रहेगा. इसमें बताया गया है कि 16 जिलों में घना कुहासा छाया रहेगा.

Bihar Weather: बिहार के अधिकांश जिलों में इन दिनों सुबह के समय शीतलहर का प्रकोप दिख रहा है. लेकिन दिन में धूप की वजह से इससे राहत मिल रही है. बुधवार को भी बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा. इस दौरान लोगों को यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. गाड़ियों की रफ्तार बहुत धीमी दिखाई दे रही थी. इसे लेकर मौसम विभाग भी अलर्ट जारी किया गया था. इसी कड़ी में आइएमडी पटना ने बताया है कि 1 फरवरी तक बिहार में मौसम का हाल कैसा रहेगा.

Imd alert

16 जिलों में घना कुहासा का अलर्ट

आइएमडी पटना ने अगले 72 घंटे के लिए बिहार के 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिला शामिल है.

रात में बढ़ेगी गर्मी

आइएमडी पटना ने बताया कि बुधवार से अगले दो दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. पूर्वानुमान में बताया गया कि बुधवार की रात से ठंड में कमी आने के आसार है. बता दें कि मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना समेत 26 जिलों के अधिकतम में बढ़ोतरी हुई. बंगाल से सटे पूर्णिया में सुबह के समय अति घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बिहार का सबसे ठंडा शहर 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास का डेहरी और सबसे गर्म शहर 25.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का भी दिखेगा असर

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र फरवरी महीने के शुरूआती दिन में धूप देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. पछुआ हवा की वजह से राज्य में तापमान में उतर-चढ़ाव जारी रहेगा. इसके अलावा इस सप्ताह में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस वेस्टर्न हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है. इस वजह से मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार बीजेपी चीफ ने बताया आखिर क्यों मची भगदड़, जायसवाल बोले- हमने सोचा था कि इतनी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >