Bihar Rain Alert: लगातार 48 घंटे बिहार के 7 जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार के कुछ जिलों में आठ और नौ मार्च को बारिश होने का पूर्वानुमान पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया है. अपडेट में बताया गया है कि इन जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी और मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.

Bihar Rain Alert: बिहार में होली से पहले बारिश का दौर शुरू होने वाला है. इस वजह से गर्मी कम रहने की उम्मीद जताई जा रही है. बिहार के मौसम को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले दो से तीन दिन मौसम शुष्क बना रहेगा. आइएमडी ने संभावना जताई है कि 48 घंटों के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है. इस दौरान कुछ जिलों में तेज हवा चलने और आकाश साफ होने से मौसम सामान्य बना रहेगा. सुबह-शाम के समय गुलाबी ठंड रहेगी.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र अलर्ट

किन-किन जिलों में हो सकती है बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक होली के पहले बिहार के कई जिलों में वर्षा हो सकती है. अपडेट में बताया गया है कि 8 और 9 मार्च को कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. बिहार के जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है उनमें मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल है. इस दौरान इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. ऐसे मौसम में किसानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.

कैसा रहा तापमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में तेज हवा चलने और कहीं- कहीं बादल छाए रहने के कारण पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान पटना का अधिकतम टेम्परेचर 30.1 डिग्री और 32.1 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम टेम्परेचर दर्ज किया गया.

इसे भी देखें: Video: लालू यादव के क्या लगेंगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष, सभापति के सवाल पर लगे ठहाके

भागलपुर में बनेगा मौसम विज्ञान केंद्र

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पेश हुए बिहार बजट में मौसम की सटीक जानकारी के लिए भागलपुर में मौसम विज्ञान केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की. इसका रोडमैप राज्य सरकार ने तैयार कर लिया है. आने वाले दिनों में इसका शिलान्यास किया जाएगा. मौसम पूर्वानुमान सिस्टम को और मजबूत और सटीक बनाने के लिए भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे. सरकार के इस कदम से न केवल जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन को लेकर सही अनुमान लगाना आसान होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >