Bihar Weather: बिहार के 31 जिलों में सोमवार को रहेगा कोहरे का प्रकोप, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार को लेकर जारी अपडेट में बताया है कि राज्य के 31 जिलों में कुहासा छाया रह सकता है. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है.

Bihar Weather: बिहार के अधिकांश जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. कई जिलों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम रह रही है. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 13 जनवरी तक के लिए जारी किये येलो अलर्ट में बताया कि राज्य के 31 जिलों में हल्का से माध्यम कोहरा छाया रहेगा. साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 जनवरी के बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

बिहार मौसम खबर

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर,खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा और बेगूसराय शामिल है.

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को 14 जनवरी की रात तक प्रभावित कर सकता है. इस वजह से बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. अगले एक से दो दिन बिहार के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 18 से 24 डिग्री के बीच रह और न्यूनतम तापमान 7 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आइएमडी ने बताया कि बिहार में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

विजिबिलिटी बेहद कम

आइएमडी ने बताया कि बिहार में हाल के दिनों में विजिबिलिटी 50 से 150 के बीच दर्ज की जा रही है. जो बेहद कम है. बिहार के जिन जिलों में विजिबिलिटी कम आंकी जा रही उसका नाम भी जारी किया गया है. इसके मुताबिक सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, पूर्णिया और भागलपुर समेत कई जिलों में खतरनाक लेवल का कोहरा देखा जा रहा है. ऐसे में लोग ससतर्क रहें.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: अगले 3 घंटे पटना समेत बिहार के 6 जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >