Bihar Weather: कंपकपाती ठंड के बीच बिहार के 6 जिलों में अगले 48 घंटे बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather IMD Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 28 और 29 दिसंबर को बिहार के 6 जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरान किसानों को होशियार रहने की सलाह दी गई है.

Bihar Weather IMD Alert: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक बिहार के 6 जिलों में अगले 48 घंटे बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन की संभावना है. इन 6 जिलों में- भभुआ, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और अरवल शामिल है. इन जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान ठंड में भी इजाफा देखने को मिलेगा. मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण देखने को मिल रहा है.

Imd alert

किसानों को होशियार रहने की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के मुताबिक दक्षिण बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. राजधानी पटना में भी बारिश के आसार हैं. आइएमडी की ओर से जारी एक विशेष अलर्ट में किसान को होशियार रहने की विशेष सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने बताया कि 28 से 29 दिसंबर के बीच नार्थ वेस्ट भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है. इस वजह से यहां के मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौसम में आ रहे बदलाव की वजह

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है और इस बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ निचले स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में चल रहा है. जिससे शनिवार और रविवार को अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी से भारी नमी आएगी. इसके चलते ही बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. इससे ठंड और बढ़ेगी.

इन जिलों में भी हो सकती है बारिश

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल के अलावा पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में छिटपुट बारिश की आशंका है. इन इलाकों में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दिन में ठंडक रहेगी, लेकिन रात में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में तेज हवाओं संग आ रही हाड़ कंपानेवाली ठंड, कोहरे से भरा रहेगा पटना में कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >