आइआइटी : सतर्कता जागरूकता सप्ताह में ईमानदारी और पारदर्शिता बरकरार रखने का लिया संकल्प

आइआइटी पटना में शुक्रवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह (27 अक्तूबर से 2 नवंबर 2025) के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पटना

आइआइटी पटना में शुक्रवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह (27 अक्तूबर से 2 नवंबर 2025) के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस वर्ष का विषय “सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी’’ रखा गया है. कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली. सभी ने अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाये रखने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम में सीबीआइ की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा पदाधिकारी ने विजिलेंस मैनेजमेंट टूल्स विषय पर बात करते हुए सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार रोकने के उपाय बताये. वहीं आइआइटी पटना के मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ अमित कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का समापन डीन प्रशासन प्रो एके ठाकुर सह रजिस्ट्रार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >