आईएएस संजीव हंस आय से अधिक संपत्ति मामले में जाएंगे जेल? राज्य सरकार ने कार्रवाई करने की दी अनुमति…

IAS Sanjeev Hans: बिहार कैडर के आइएएस अधिकारी संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव पर राज्य की विशेष निगरानी इकाई ( एसवीयू) का शिकंजा कभी भी कस सकता है. सरकार ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति दे दी है.

IAS Sanjeev Hans: बिहार कैडर के आइएएस अधिकारी संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव पर राज्य की विशेष निगरानी इकाई ( एसवीयू) का शिकंजा कभी भी कस सकता है. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की अनुशंसा के बाद अब विशेष निगरानी इकाई संजीव हंस और गुलाब यादव के साथ ही कुछ अन्य पर प्राथमिकी की तैयारी कर रही है.

इन पर डीए यानि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा चल सकता है. सरकार ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति दे दी है.

आईएएस संजीव हंस और गुलाब यादव के अलावा इनलोगों पर भी होगी कार्रवाई

विशेष निगरानी इकाई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति मामले में हंस व गुलाब के अलावा हंस व गुलाब की पत्नी, गुलाब की पुत्री, लोजपा नेता सुनील सिन्हा व 15 लोगों को आरोपी बनाया जा सकता है. इन तमाम लोगों पर आय से अधिक संपत्ति के साथ भ्रष्टाचार के भी मामले चलाये जाने की बात कही जा रही है. हालांकि विशेष निगरानी की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिल पाई है.

बताया जाता है कि इडी की अनुशंसा मिलने के बाद इन तमाम लोगों पर कार्रवाई के संबंध में महाधिवक्ता व विधि विभाग से भी परामर्श मांगा गया था.

Also Read: बिहार जमीन सर्वे में कैथी लिपी बनी समस्या, जानिए सरकार ने क्या रास्ता निकाला…

ED द्वारा 21 स्थानों पर की गई थी छापेमारी

बता दें कि संजीव व गुलाब के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद जुलाई महीने में आइएएस हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के पटना, झंझारपुर, पुणे, नोएडा समेत 21 स्थानों पर छापा मारा गया था. इसके बाद पंजाब, गुडगांव समेत अन्य स्थानों पर भी इडी की टीम गई थी.

आईएएस के करीबियों के पास मिली करोड़ों की संपत्ति

अभी 10 से 12 सितंबर के बीच आइएएस के करीबियों कोलकाता में पुष्पराज, दिल्ली में विपुल और एसके खान के यहां भी इडी का सर्च हुआ था जिमसें 13 किलो चांदी की झिल्ली, करीब दो किलो सोना, 87 लाख नकद समेत अन्य दस्तावेज बरामद किये गये थे. इडी ने इसी महीने संजीव व गुलाब पर कार्रवाई के लिए विशेष निगरानी को लिखा था.

Bihar Land Survey में कैथी लिपि बनी समस्या, Bihar Government ने क्या रास्ता निकाला…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >