पटना . राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे राजद विधायक तेज प्रताप ने सीमा पर चल रहे तनावपूर्ण मसले में ट्वीट कर कहा है कि पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है, तो मैं हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं. उन्होंने विशेष तौर पर बताया कि मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा. जय हिंद. तेज प्रताप ने यह सब बातें अपने ऑफिशियल एक्स हेंडल पर लिखी हैं. एक्स हैंडल पर उन्होंने अपना उड़ान रेडियो टेलीफोन प्रचालक का निबंधित लाइसेंस और पायलट की ड्रेस में अपना फोटो भी साझा किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
