गैस रिसाव से सिलिंडर फटा पति-पत्नी व दो बच्चे झुलसे

गोरगांवा में मंगलवार की सुबह चाय बनाने दौरान गैस रिसाव के कारण सिलिंडर फटने से पत्नी-पति व दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे गये.

दानापुर. गोरगांवा में मंगलवार की सुबह चाय बनाने दौरान गैस रिसाव के कारण सिलिंडर फटने से पत्नी-पति व दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने स्थानीय निजी अस्पताल ले गये, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया. परिजन चून्नू कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह मो मुन्ना की पत्नी मोनी खातून चाय बनाने के लिए कमरे में गयी. सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण लाइटर से जलाने के दौरान सिलिंडर विस्फोट होने से घर में आग लग गयी. इससे मोनी खातून और पास मौजूद डेढ़ वर्षीय बच्ची, तीन वर्ष का माहिर व पति मुन्ना झुलस गये. महिला व डेढ़ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >