पटना में हंगामे के दूसरे दिन कैसे हैं हालात? 10 तस्वीरों से समझें पूरी घटनाक्रम

पटना में प्रदर्शन के दूसरे दिन का जायजा. छात्रों के हंगामे, पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की 10 तस्वीरें.

1 / 11
पटना में हंगामे के दूसरे दिन कैसे हैं हालात? 10 तस्वीरों से समझें पूरी घटनाक्रम
फुल स्क्रीन में देखें

पटना साइंस कॉलेज के पास बैठे छात्र-छात्रा

पटना में हंगामे के दूसरे दिन कैसे हैं हालात? 10 तस्वीरों से समझें पूरी घटनाक्रम

2 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

पीयू के पास छात्रों का हंगामा

पटना विश्वविद्यालय (PU) के पास छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

3 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

धरने पर बैठे छात्र, परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

पटना साइंस कॉलेज के बाहर छात्र-छात्राओं ने धरना देकर NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां लेकर उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई, जबकि आसपास सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद रहे.

4 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी, पुलिस ने मौके से हटाकर भेजा थाने

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें मौके से हटाकर पुलिस वाहन से ले जाया गया, जबकि पूरे इलाके में हालात पर कड़ी निगरानी रखी गई.

5 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

SDM ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शन के दौरान SDM लगातार संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रहीं. उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

6 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

कॉलेज परिसर बना सुरक्षा छावनी

छात्र प्रदर्शन को देखते हुए पटना साइंस कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रखी गई.

7 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

हर मोर्चे पर सुरक्षा बलों की निगरानी

प्रदर्शन के बीच सुरक्षा बल लगातार गश्त करते रहे. पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की टीमों ने संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर हालात पर नजर रखी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.

8 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

अशोक राजपथ फ्लाईओवर के नीचे सुरक्षा का कड़ा पहरा

प्रदर्शन के बाद अशोक राजपथ फ्लाईओवर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई. जवानों ने मौके पर डेरा डालकर हालात पर नजर रखी और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी.

9 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

संवेदनशील इलाके में कड़ी सुरक्षा

प्रदर्शन और तनावपूर्ण माहौल के बाद बीच पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुख्य सड़क और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

10 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

70 फीट इलाके में पसरा सन्नाटा, प्रदर्शन के बाद पूरी तरह सामान्य हुए हालात

प्रदर्शन और तनाव के बाद 70 फीट इलाके में सड़कें सुनसान दिखीं. सुरक्षा बल की तैनाती के बीच माहौल पूरी तरह शांत रहा और आवाजाही भी सामान्य से काफी कम रही.

11 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

70 फीट BPCL रोड पर पसरा सन्नाटा

प्रदर्शन के बाद 70 फीट BPCL रोड पर पूरी तरह शांति का माहौल देखने को मिला. सड़कें लगभग सुनसान रहीं, जबकि सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नजर आई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >