गांधी मैदान और डाकबंगला पर चार घंटे तक भीषण जाम

शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के कारण सोमवार की सुबह से साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक शहर में भीषण जाम लग गया.

संवाददाता, पटना

शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के कारण सोमवार की सुबह से साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक शहर में भीषण जाम लग गया. गांधी मैदान, डाकबंगला, चिरैयाटांड़ फ्लाइओवर, एग्जीबिशन रोड, बारी पथ, कारगिल चौक, बाकरगंज, राजीवनगर समेत अन्य इलाकों में गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. भीषण जाम के कारण लिंक रोड में भी लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा. दलदली, नाला रोड, खेतान मार्केट, कंकड़बाग के लिंक पथ पर गाड़ियों की कतार लग गयी. जाम के कारण राहगीर ऑटो व बस से उतरकर पैदल जाते दिखे. जाम में अलग-अलग जगहों पर कई एंबुलेंस व अधिकारियों की गाड़ियां भी फंस गयीं.

राजीवनगर में शाम साढ़े सात बजे तक लगा जाम

राजीवनगर में भी शाम साढ़े सात बजे के बाद भीषण जाम लग गया. गाड़ियों की लंबी कतार दीघा तक लग गयी. इसका असर राजीवनगर रोड, राजीवनगर नाला, सांईं मंदिर की ओर भी लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा. जाम में कई अधिकारियों की गाड़ी व एंबुलेंस भी फंसे थे. घंटों की मशक्कत के बाद लोगों को जाम से निजात मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट ��ॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >