स्वस्थ बिहार ही है विकसित बिहार की पहली सीढ़ी : मंगल

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि स्वस्थ बिहार ही विकसित बिहार की पहली सीढ़ी है. हमारी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए 41 हजार से अधिक पदों को भरा जा रहा है.

संवाददाता, पटना स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि स्वस्थ बिहार ही विकसित बिहार की पहली सीढ़ी है. हमारी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए 41 हजार से अधिक पदों को भरा जा रहा है. 11 हजार जीएनएम पदों की भर्ती प्रक्रिया चालू है. 10,600 एएनएम की भर्ती अगले 15 दिनों में पूरी कर ली जायेगी. इसके साथ ही एमबीबीएस डॉक्टरों, आयुष चिकित्सकों, स्नातकोत्तर विशेषज्ञों, दंत चिकित्सकों और चिकित्सा सहायकों की भर्ती भी तेजी से की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने यह बातें रविवार को कम्युनिटी रेडियो के रिपोर्टरों से कहीं. इससे पहले उन्होंने ‘सेहत सही लाभ कई-सीधे बात मंत्री जी के साथ’ नामक एक नयी रेडियो शृंखला का शुभारंभ किया. यह शृंखला ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. इसका पहला एपिसोड 24 मई, 2025 को राज्य भर में प्रसारित किया जाएगा. यह शृंखला स्वास्थ्य मंत्री और गोपालगंज, सारण, सीवान, भागलपुर, बाढ़, गया और वैशाली के कम्युनिटी रेडियो के प्रतिनिधियों के साथ हुई 60 मिनट की बातचीत से शुरू होती है, जो इस कार्यक्रम की भागीदारी और स्थानीय प्रकृति को दर्शाती है. मातृ स्वास्थ्य में हुई प्रगति को किया गया रेखांकित : कम्युनिटी रेडियो के रिपोर्टरों से बातचीत के दौरान मंगल पांडेय ने कहा कि लगभग बीस साल पहले बिहार की मातृ मृत्यु दर 100,000 जीवित जन्मों पर 374 थी. यह संख्या 2015-17 के दौरान घटकर 174 हो गयी. 2017-19 के बीच यह 118 रही. नवीनतम सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे के आंकड़ों के अनुसार 2020-2021 की अवधि में बिहार की मातृ मृत्यु दर अब 100 पर आ गयी है. 2022-23 के आंकड़ों में इसके और घटने की उम्मीद है. यानी केवल कुछ वर्षों में 18 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी है. ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे में हुआ सुधार स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे में भी उल्लेखनीय सुधार हुए हैं. अब हर प्रखंड में एक 30 बेड वाला अस्पताल है और जिला स्तर पर 21 मॉडल अस्पताल स्थापित किये गये हैं. हमारे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में अब 12 प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >