Patna : हर्ष हत्याकांड के आरोपित छात्र रवीश ने किया सरेंडर

बीएन काॅलेज के छात्र हर्ष राज की हत्या के मामले में गया के अतरी निवासी रवीश कुमार उर्फ राहुल ने सोमवार को काेर्ट में सरेंडर कर दिया. साथ ही पुलिस ने बेगूसराय के बछवाड़ा निवासी प्रकृति उर्फ आरूष को भी गिरफ्तार कर लिया है.

संवाददाता, पटना : बीएन काॅलेज के स्नातक फंक्शनल इंग्लिश के फाइनल इयर के छात्र हर्ष राज की हत्या के मामले में पुलिस दबिश के बाद गया के अतरी निवासी रवीश कुमार उर्फ राहुल ने सोमवार को काेर्ट में सरेंडर कर दिया. साथ ही पुलिस ने बेगूसराय के बछवाड़ा के बैंक बाजार निवासी प्रकृति उर्फ आरूष को भी गिरफ्तार कर लिया है. अब तक हर्ष हत्याकांड में पुलिस बिहटा के अमहारा निवासी चंदन यादव, मनेर निवासी अमन पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. बताया जाता है कि पिछले साल 2023 में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान अमन व रवीश के साथ हर्ष व उसके लोगों ने मारपीट की थी. इसी बात को लेकर ये दोनों हर्ष से बदला लेने के फिराक में थे. इसके बाद हर्ष 27 मई को परीक्षा देने के लिए पटना लॉ कॉलेज पहुंचा और इन लोगों ने अपने पूरे ग्रुप के साथ मिल कर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. चंदन जैक्सन हॉस्टल में रहता था और अमन पटेल हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता था. ये दोनों पटना कॉलेज के स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र थे. पुलिस को अब इस मामले में सुपौल के त्रिवेणीगंज के मयंक और मधेपुरा के शिवम की तलाश है. उन दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम पटना से लेकर सुपौल व मधेपुरा में छापेमारी कर रही है. पटना सिटी एएसपी शरत आरएस ने बताया कि एक आरोपित ने सरेंडर कर दिया है. उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी, जबकि बेगूसराय के प्रकृति को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >