मोकामा. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हाफ मैराथन

मोकामा श्रीकृष्ण माड़वाड़ी हाइस्कूल में सोमवार को हाफ मैराथन आयोजित हुआ.

मोकामा. मोकामा श्रीकृष्ण माड़वाड़ी हाइस्कूल में सोमवार को हाफ मैराथन आयोजित हुआ. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी, प्रबुद्ध लोग और युवाओं ने भागीदारी की. एसडीएम शुभम कुमार ने धावकों को हरी झंडी दिखायी. धावक नगर परिषद के मेन रोड, गौशाला रोड, शहीद गेट से होकर वापस श्री कृष्ण माड़वाड़ी हाइस्कूल पहुंचे. मिनी मैराथन में अव्वल रही प्रीति कुमारी, सिमरन कुमारी, विनीत विनायक को सम्मानित किया गया. एसडीएम ने कहा कि मतदाताओं को मत का महत्व बताने के उद्देश्य से मोकामा विधानसभा में मिनी मैराथन आयोजित हुआ. सभी प्रखंडों से पदाधिकारी कर्मी और नये मतदाता शामिल हुए. संदेश दिया गया कि मताधिकार का प्रयोग कर हम राष्ट्र और सामाजिक विकास में अपनी भागीदारी कर सकते हैं. हमारा एक वोट भ्रष्टाचार पर चोट करेगा. इस आयोजन को लेकर आम जनों के बीच भी खास उत्साह बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >