अनुदान भुगतान प्रक्रिया की होगी समीक्षा : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत अनुदान भुगतान की प्रक्रिया की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन किया जायेगा.

कृषि यांत्रिकीकरण योजना संवाददाता,पटना उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत अनुदान भुगतान की प्रक्रिया की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन किया जायेगा. सीतामढ़ी और बक्सर में पूर्व में आयोजित किसान कल्याण संवाद एवं युवा किसान सम्मान समारोह से आये सुझावों के आधार पर ये कवायद की जा रही है. उन्होंने कहा कि कृषि यंत्र विक्रेताओं ने अनुरोध किया था कि कृषि यंत्रों के क्रय पर अनुदान का भुगतान निर्माता को न कर, सीधे विक्रेताओं को की जाय. विक्रेताओं ने बताया कि इससे प्रक्रिया अधिक सरल और त्वरित होगी तथा किसानों को यंत्र प्राप्त करने में सुविधा होगी. उप मुख्यमंत्री ने विभागीय स्तर पर विचार करने का भरोसा दिया था. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 तक कृषि यांत्रिकीकरण योजना से विक्रेताओं को सीधे अनुदान का भुगतान किया जाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >