Good News: राजगीर में फोरलेन बनने का काम अब होगा तेज, इन जगहों पर एलिवेटेड रोड भी बनेंगे…

Good News: बिहार के राजगीर में फोरलेन बनने का काम अब तेजी से होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. बता दें कि, प्रस्तावित पथ के एलायनमेंट में पड़नेवाले रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड सड़क बनाई जायेगी. जिससे लोगों को खास सहूलियत मिलेगी.

Good News: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. चुनावी साल में लगातार बिहार की जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से नई-नई सौगात दी जा रही है. इसी क्रम में अब राजगीर में फोरलेन बनने का काम भी तेज हो जाएगा. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा पथ का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों को कई आदेश दिए गए.

यहां बनेगा एलिवेटेड रोड

खास बात यह बताई जा रही है कि, प्रस्तावित पथ के एलायनमेंट में पड़नेवाले रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड रोड बनाई जायेगी. जिससे लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें आवागमन करने में सहूलियत होगी. बता दें कि, नालंदा जिला अन्तर्गत प्रस्तावित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट का स्थल निरीक्षण करने के बाद सीएम नीतीश ने अधिकारियों को आदेश दिए. सालेपुर से राजगीर टू लेन सड़क को फोरलेन के रूप में चौड़ीकरण किया जायेगा, जिससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.

लोगों को सुविधा मिलने के साथ समय की बचत

बता दें कि, सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा पथ एसएच- 78 (बिहटा-सरमेरा) पथ से शुरू होकर सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा होते हुए एनएच- 30 (पटना-मोकामा के जगदंबा स्थान मोड़) पर मिलता है. यह भी बता दें कि, यह सड़क लोगों के लिए राजगीर जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग है. इस पथ का चौड़ीकरण होने से राजगीर जाने में लोगों को सहूलियत होगी और समय की बचत होगी. ऐसे में पटना से राजगीर जाने वालों को सुविधा मिलने के साथ-साथ समय की भी बचत होगी.  

Also Read: पटना में छात्रों को सरकारी नौकरी पाने के मिले मंत्र, इस रणनीति पर की तैयारी तो ऐसे मिलेगी सफलता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >