Good News: त्योहारों के बीच खुशखबरी, पटना से उड़ान भरेंगी स्पाइसजेट की 7 जोड़ी फ्लाइट

Good News: बिहारवासियों को स्पाइसजेट ने दिवाली और छठ पूजा के मौके पर बड़ा उपहार दिया है. घर आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पाइसजेट ने 7 जोड़ी नई उड़ाने शुरू करने का फैसला किया है.

Good News: बिहारवासियों को स्पाइसजेट ने दिवाली और छठ पूजा के मौके पर बड़ा उपहार दिया है. घर आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पाइसजेट ने 7 जोड़ी नई उड़ाने शुरू करने का फैसला किया है. यह उड़ान 27 से 28 अक्टूबर के बीच मुंबई से दिल्ली, अहमदाबाद-गुवाहाटी, मुंबई-बंगलुरू सहित अन्य शहरों के लिए परिचालित की जाएगी. जिससे हवाई यात्रियों को काफी राहत मिलेगा.

Also Read: पटना की ऑटो में बैठने से पहले देख लें ये नंबर, नहीं तो हो जाएगी जेब खाली, लिफ्टर गैंग सक्रिय

त्योहार में यात्रियों को होगी सुविधा

बता दें कि दिवाली और छठ को लेकर दूसरे राज्यों से आने वाली ज्यादातर ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा. पहले से ही सभी ट्रेनें फूल हो चुकी हैं. ऐसे में विमान का किराया भी आसमान छूने लगा है. इसे देखते हुए यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए स्पाइसजेट की ओर से सात जोड़ी नई उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है. यह देश के विभिन्न शहरों के लिए किया जाएगा.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >