Gold-Silver Rate Today: बिहार में सोने-चांदी की खरीदारी के लिए खास मौका, त्योहारी सीजन से पहले भाव गिरेंगे या चढ़ेंगे?

Gold-Silver Rate Today: पटना में सोने-चांदी के रेट में लगातार चौथे दिन स्थिरता बने रहने के कारण खरीदारी करने का अच्छा मौका माना जा रहा है. हालांकि, त्योहारी सीजन से पहले एक्सपर्ट की माने तो भाव चढ़ सकते हैं या फिर घट भी सकते हैं.

Gold-Silver Rate Today: पटना के सर्राफा बाजार में पिछले दिनों सोने-चांदी के भाव गिरे. जिसके बाद आज चौथे दिन भी भाव में स्थिरता देखी जा रही है. ऐसे में यह समय निवेशकों, ज्वेलरी कारोबारियों और ग्राहकों के लिए भी खरीदारी का अच्छा मौका माना जा रहा है. त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव और घटने की कुछ लोग उम्मीद लगा रहे हैं. जबकि कुछ भाव बढ़ने को लेकर भी अनुमान जता रहे हैं. फिलहाल, ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद पटना में स्थिरता बनी हुई है.

त्योहारी सीजन में क्या हो सकता है भाव?

दूसरी तरफ हर किसी की नजरें आने वाले दिनों में सोने के भाव पर टिकी हुई है. एक्सपर्ट की माने तो, आने वाले दिनों में सोने के डिमांड में बढ़ोतरी हो सकती है. संभावना जताई गई कि भारतीय बाजार में कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बराबर हो सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक, यह समय कीमत गिरने का इंतजार करने का नहीं, बल्कि निवेश की तैयारी करने का है. आने वाले दिनों में गिरावट नहीं बढ़ोत्तरी के संकेत हैं.

पटना में सोने की कीमत

पटना के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 100,600 रूपये प्रति 10 ग्राम है. इसमें अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो कीमत 103,618 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. 22 कैरेट सोना 93,000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 76,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिना जीएसटी के बिक रहा है.

सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट

एक्सचेंज रेट की बात करें तो 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का रेट 90,500 रूपये, जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 73,500 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी की बात की जाए तो, हॉलमार्क चांदी के आभूषणों का एक्सचेंज रेट 111 रूपये प्रति ग्राम है. दूसरी तरफ बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 109 रूपये प्रति ग्राम है.

Also Read: Bihar Weather Today: बारिश के थमने से धूप और उमस, सीमांचल अर कोसी के जिलों में बाढ़ का संकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >