Gold Silver Rate Today: बिहार में नवरात्र के बीच सोने-चांदी के रेट ने पकड़ी रफ्तार, जानिए आज ज्वेलरी बाजार में कीमत

Gold Silver Rate Today: बिहार में नवरात्र के बीच सोने-चांदी के रेट में रफ्तार आ गई है. इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि अगर स्थिति यही रही तो कीमत डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच सकती है. आज ज्वेलरी मार्केट में क्या कुछ कीमत है, आइये जानते हैं…

Gold Silver Rate Today: बिहार में नवरात्र के बीच सोने-चांदी की कीमत में मानो आग ही लग गई है. सोने और चांदी दोनों के भाव रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इसी तरह सोने-चांदी के रेट बढ़ते गए तो आने वाले दिनों में कीमत डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच सकती है. हालांकि, बढ़ती कीमत का सीधा असर लोगों के बजट पर पड़ रहा है.

इस वजह से बढ़े सोने-चांदी के दाम

निवेशकों की बात करें तो, अभी का समय उनके लिए बेहद खास माना जा रहा है. एक्सपर्ट की माने तो, दुनिया भर में जारी जियो पॉलिटिकल और आर्थिक उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. जिसके कारण आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ने की संभावना बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, सोना इस साल काफी चढ़ चुका है और ऐसे में 10-12 प्रतिशत करेक्शन कभी भी आ सकता है.

ज्वेलरी मार्केट में सोने का रेट

आज ज्वेलरी मार्केट में सोने के रेट की बात करें तो, 24 कैरेट सोने का दाम 114,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसमें जीएसटी जोड़ देने पर इसकी कीमत 117,729 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. साथ ही बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 106,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.

आज चांदी की कीमत

जानकारी के मुताबिक, ज्वेलरी मार्केट में चांदी की कीमत 136,800 रुपये प्रति एक किलो हो गई है. इसमें अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो, कीमत 140,904 रुपये हो जाती है. इसके अलावा हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 136 रुपए प्रति ग्राम हो रही है.

सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट

आखिर में सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट की बात करें तो, 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 103,200 रुपये है. 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 84,700 रुपये में एक्सचेंज किये जायेंगे. चांदी के हॉलमार्क आभूषणों के बारे में बताया गया कि एक्सचेंज रेट 132 रुपये प्रति ग्राम है. इसके साथ ही बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 129 रुपये प्रति ग्राम है.

Also Read: Bihar Film Location: बिहार के इन लोकेशन पर भी होगी फिल्म की शूटिंग, अब तक 111 स्पॉट ऑनलाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >