Gold-Silver Price Today: बिहार में तीज से पहले ही सोने-चांदी की कीमत चढ़ी, जानिए आज क्या है रेट…

Gold-Silver Price Today: बिहार में तीज से पहले सोने-चांदी की कीमत में उछाल आ गई है. त्योहार को लेकर जमकर खरीदारी की जा रही है, ऐसे में अनुमान है कि दाम और भी चढ़ सकता है. आज सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई और एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है.

Gold-Silver Price Today: बिहार में सोने-चांदी की कीमत में उछाल आ गई है. तीज पर्व को लेकर जमकर खरीदारी की जा रही है. सोने-चांदी के गिफ्ट्स लिए जा रहे हैं. इस बीच दाम बढ़ने लगे हैं. ऐसे में शॉपिंग के लिए अभी का समय ही सही माना जा रहा है. दरअसल, अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम और भी चढ़ सकते हैं. आज पटना के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों के भाव चढ़ गए हैं.

सोने-चांदी की कीमत

जानकारी के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. इसके साथ ही चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई और एक हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है. कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर प्रमुख वजह वैश्विक स्तर पर बढ़ते जियो पॉलिटिकल तनाव को माना जा रहा है.

आज सोने की कीमत

आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 99,500 रुपये से बढ़कर 100,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अगर इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो इसकी कीमत 103,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. हालांकि, बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 92,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 75,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.

आज बाजार में चांदी की कीमत

चांदी की कीमत की बात करें तो, आज एक किलो चांदी की बिक्री 114,000 रुपये प्रति किलो बिक रही. जबकि, जीएसटी जोड़ दिए जाने पर इसकी कीमत 117,420 रुपये हो जाती है. दूसरी तरफ हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 112 रुपए प्रति ग्राम हो रही है.

आज सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट

सोने और चांदी के एक्सचेंज रेट की बात करें तो, 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 89800 रुपये है. जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 73,100 रुपये में बिक रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 112 रुपये प्रति ग्राम है. तो वहीं बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 107 रुपये प्रति ग्राम है.

Also Read: Kal Ka Mausam: 23 अगस्त को बिहार के इन 9 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >