बिहार में चुनाव से पहले यात्रा पर निकलेंगे एक और नेता, जानिए क्या है मकसद

बिहार में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक और नेता यात्रा पर निकलने वाले हैं. प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ पर निकलेंगे.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा, “मैं 18 से 22 अक्टूबर तक यात्रा करूंगा. इस यात्रा का नाम ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ होगा. इस यात्रा के अंतर्गत, मैं हिंदुओं को जागरूक करूंगा, क्योंकि राहुल गांधी जैसे नेता हिंदुओं को जातियों के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं, जबकि मुसलमानों की जाति नहीं बताते हैं. ये लोग कोशिश करते हैं कि मुसलमानों का एकतरफा वोट अपने हिस्से में ले लें, इसलिए मैं अब हिंदुओं को यही संदेश देना चाहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे, हम लोगों ने पाकिस्तान की स्थिति देख ली, बांग्लादेश की स्थिति देख ली. ऐसे अब हम सभी हिंदू भाइयों-बहनों के लिए समय आ चुका है कि हम एकजुट रहें, ताकि इन लोगों से लड़ सकें. अगर हम आपस में ही विभाजित हो जाएंगे, तो इन लोगों से लड़ना मुश्किल हो जाएगा.”

जानिए यात्रा कार्यक्रम

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर को भागलपुर से यात्रा की शुरुआत करेंगे, फिर 19 अक्टूबर को कटिहार, 20 अक्टूबर को पूर्णिया, 21 अक्टूबर को अररिया, और 22 अक्टूबर को किशनगंज जाएंगे. बता दें कि जिन जिलों में बीजेपी नेता जायेंगे वो सभी मुस्लिम बहुल जिलें हैं.

अगर बंटोगे तो कटोगे- गिरिराज सिंह

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “अगर बंटोगे, तो कटोगे, इसलिए मैं सभी हिंदू भाइयों से यही अपील करता हूं कि वे एकजुट रहें. हमने देख लिया है कि अलग होने का हश्र क्या होता है. लिहाजा हम सभी के लिए यही उचित रहेगा कि हम एकजुट रहें. हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद देश के विभाजन के परिणामस्वरूप पाकिस्तान अस्तित्व में आया, जहां हिंदुओं के ऊपर बहुत अत्याचार हुए। वहां हरिजनों को मारा गया. जबरन धर्मांतरण कराया गया.”

हिंदुओं को जगाने का काम करूंगा-गिरिराज सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा, “आज बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को देखकर असहनीय पीड़ा हो रही है. इस बीच, भारत में भी कुछ ऐसे लोग सामने आएं, जिन्होंने यह कहने से कोई गुरेज नहीं किया कि भारत में भी बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होगी. यह सुनने के बाद मुझे अत्यंत पीड़ा हुई. इसके बाद, मैंने फैसला किया कि मैं हिंदुओं को जगाने का काम करूं.”

इसे भी पढ़ें: Aadhaar Card: सभी स्कूलों में 30 तक करना होगा आधार अपडेट, शिक्षा विभाग का आदेश

PM Shri: पटना के 31 स्कूल आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस, जानें क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >