गणतंत्र दिवस समारोह: सुबह 7 बजे खुलेगा गांधी मैदान, जारी हुई गाइडलाइन

Patna News: 26 जनवरी 2026 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने आम जनता और मीडिया के लिए एंट्री की व्यवस्था तय कर दी है. लोग सुबह 7 बजे से निर्धारित गेटों के मैदान में प्रवेश कर पाएंगे.

गांधी मैदान

Patna News: राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. समारोह को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के मकसद से आम जनता, मीडिया और अतिथियों के लिए अलग-अलग प्रवेश व्यवस्था तय की गई है. प्रशासन ने कहा है कि आम लोगों का एंट्री केवल तय गेटों से ही हो पाएगी.

प्रशासन ने आदेश में क्या बताया

प्रशासन के आदेश के मुताबिक गणतंत्र दिवस के अवसर पर आम जनता के लिए गांधी मैदान में प्रवेश गेट संख्या 5, 6 और 7 से कराया जाएगा. जेपी गंगा पथ, अशोक राजपथ, गोलघर, मंदिरी, बुद्धा कॉलोनी और इससे जुड़े सड़क से आने वाले दर्शक गेट संख्या 5 और 6 का उपयोग कर सकते हैं.

गेट संख्या 5 गांधी मैदान के उत्तर दिशा में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के सामने है. गेट संख्या 6 उत्तर-पूर्वी कोने पर कारगिल चौक के पास बनाया गया है. इससे लोगों को आसानी से मैदान में प्रवेश मिल सकेगा.

नाला रोड, ठाकुरबारी, बाकरगंज, एक्जीविशन रोड, फ्रेजर रोड, टीएन बनर्जी रोड, छज्जुबाग और आसपास के इलाकों से आने वाले दर्शकों के लिए गेट संख्या 7 तय किया गया है. यह प्रवेश द्वार गांधी मैदान के पूर्व दिशा में उद्योग भवन के सामने है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मीडिया के लिए भी एडवाइजरी जारी

मीडिया के लिए अलग से व्यवस्था की गई है. पत्रकार का प्रवेश गेट संख्या 9 से होगा, जो गांधी मैदान के दक्षिण दिशा में रिजर्व बैंक के सामने स्थित है. मीडिया कर्मियों को अपने वैलिड पहचान पत्र और पास साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा जांच में किसी तरह की परेशानी न हो.

प्रशासन ने यह भी कहा है कि गांधी मैदान में आम जनता का प्रवेश सुबह 7 बजे से शुरू होगा. लोगों से अपील की गई है कि वे समय से पहले पहुंचें. तय गेटों का ही उपयोग करें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तु मैदान में ले जाने से बचें. जिला प्रशासन का कहना है कि लोगों के सहयोग से ही गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: नाम के समाजवादी नेताओं ने डुबोई RJD की लंका, विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >