कैंपस : श्रीअरविंद महिला कॉलेज में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया

श्रीअरविंद महिला कॉलेज के हेल्थ सेंटर और लक्ष्मी नेत्रालय के संयुक्त सहयोग में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया

संवाददाता,पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज के हेल्थ सेंटर और लक्ष्मी नेत्रालय के संयुक्त सहयोग में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने कहा कि नेत्र स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता और नियमित जांच बहुत महत्वपूर्ण है.हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉ अनुराधा ने कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों सहित लगभग 150 छात्राओं की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया. इस शिविर का उद्देश्य नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करना था. इस अवसर पर हेल्थ सेंटर के सदस्य राजीव शंकर सिन्हा, डॉ. सपना बरुआ, और गोपाल कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >