वंदे भारत से शराब लेकर हाजीपुर उतरना था, पहले एक पकड़ाया, डरकर पाटलिपुत्र स्टेशन आने वाले बाकी चार भी अरेस्ट

दानापुर के पाटलिपुत्र जंक्शन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को दबोचा है. ये तस्कर यूपी से शराब लेकर हाजीपुर जा रहे थे, लेकिन भाई की गिरफ्तारी के बाद पाटलिपुत्र जंक्शन पर उतर गए और पकड़े गए.

Pataliputra Station : दानापुर के पाटलिपुत्र जंक्शन पर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए 31.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपी प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित वीआईपी गेट के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे थे. पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन जीआरपी ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

यूपी से शराब लेकर हाजीपुर जा रहे थे

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश निवासी महिसौर, जंदाहा, वैशाली, अश्वनी चौधरी निवासी पूर्दिलपुर, बैरिंग मार्केट, कोतवाली, गोरखपुर, कृष्ण मोहन कुमार निवासी भीटी रावत, सहजनवां, गोरखपुर और प्रिया कुमारी निवासी बजहा, कैंपियरगंज, गोरखपुर के रूप में हुई है.

जब्त शराब

जीआरपी थानाध्यक्ष के अनुसार, चारों आरोपी उत्तर प्रदेश से वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए अंग्रेजी शराब लेकर हाजीपुर के जंदाहा जा रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर स्टेशन पर जीआरपी ने ओम प्रकाश के भाई को शराब के मामले में गिरफ्तार कर लिया.

भाई की गिरफ्तारी के बाद पाटलिपुत्र में उतरे

भाई की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद चारों आरोपी हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन से नहीं उतरे. वे आगे पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचे और प्लेटफॉर्म नंबर एक के वीआईपी गेट के पास ट्रेन से उतरकर जाने लगे.

वाराणसी से पटना जा रही हंसराज बस देर रात औरंगाबाद में पलटी, 20 यात्री घायल; 3 की हालत गंभीर

इसी दौरान जीआरपी की नजर उन पर पड़ी. पुलिस को देखते ही चारों आरोपी भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया. इसके बाद उनके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 31.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

जंदाहा में शराब खपाने की थी योजना

गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश से अंग्रेजी शराब लाकर हाजीपुर के जंदाहा में इसकी तस्करी करते हैं. उसने यह भी बताया कि हाजीपुर स्टेशन पर उसके भाई को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद वे लोग पाटलिपुत्र जंक्शन पर उतर गए थे.

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. जीआरपी ने चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: ऑनलाइन राइड बुकिंग के बदले नियम: केंद्र सरकार ने 'एडवांस टिप' पर लगाई रोक, अब एक्स्ट्रा पैसे नहीं मांग सकती कैब कंपनियां



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >