पटना: शराब के नशे में पूर्व पार्षद ने एसडीओ सह नप प्रशासक के चैंबर में किया हंगामा, गिरफ्तार

दानापुर में शराब के नशे में धुत पूर्व पार्षद दुर्गेश कुमार ने एसडीओ सह नप प्रशासक के चैंबर में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Patna News : पटना जिले के दानापुर एसडीओ सह नप प्रशासक अनिरुद्ध पांडेय के चैंबर में सोमवार को पूर्व पार्षद दुर्गेश कुमार ने शराब के नशे में हल्ला गुल्ला करते हुए घुस गये. जिसपर नप प्रशासक ने अपने गार्ड को बुलाकर पूर्व पार्षद को हिरासत में लेने का आदेश दिया. स्थानीय पुलिस को बुलाकर पूर्व पार्षद को शराब जांच करने के बाद अपने साथ ले गयी. बताया जाता है कि नप के वार्ड 33 के पूर्व पार्षद दुर्गेश कुमार सोमवार की दोपहर में शराब के नशे में धुत होकर आये और बिना अनुमति के ही एसडीओ सह नप प्रशासक के चैंबर में घुस गये और हल्ला गुल्ला करने लगे थे. जिस पर एसडीओ सह नप प्रशासक के गार्ड ने पूर्व पार्षद को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूर्व पार्षद का शराब जांच में शराब सेवन करने की पुष्टि हुई. पुलिस ने पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >