राजद में शामिल हुए बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा

राजद के राज्य कार्यालय में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी व राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण की. वहीं, मोतीलाल कुशवाहा व अनिल कुशवाहा सहित सैकड़ों समर्थकों ने भी राजद की सदस्यता ली है.

पटना . राजद के राज्य कार्यालय में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी व राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण की. वहीं, मोतीलाल कुशवाहा व अनिल कुशवाहा सहित सैकड़ों समर्थकों ने भी राजद की सदस्यता ली है. जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद ल सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है, उन्हें हर स्तर पर सम्मानित भी करती रही है.मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, प्रदेश महासचिव मुकुंद सिंह,फैयाज आलम कमाल एवं प्रमोद कुमार राम, प्रदेश महासचिव डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, जेम्स यादव, सत्येंद्र यादव ,मिथिलेश कुमार सिंह, जंगली यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >