कोर्ट में पेश हुए बिहार के पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला, अन्नू को बनाया अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी

Bihar Politics: हाजीपुर कोर्ट में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला ने एक बार फिर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. पेशी के बाद चुनावी सवालों पर चुप्पी साधते हुए उन्होंने इशारा किया कि अब राजनीतिक कमान उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला संभालेंगी.

Bihar Politics: बिहार के लालगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के बेउर जेल से हाजीपुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया है. लंबे समय से कई मामलों में सजायाफ्ता रहे मुन्ना शुक्ला ने कोर्ट से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया.

हालांकि जब उनसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने संक्षेप में जवाब देते हुए कहा कि, “अब अन्नू शुक्ला सबकुछ देखेंगी.” उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और अटकलें तेज हो गई हैं कि अब लालगंज विधानसभा सीट से अन्नू शुक्ला चुनावी मैदान में उतर सकती हैं.

तीन बार विधायक रह चुके हैं मुन्ना शुक्ला

बता दें कि मुन्ना शुक्ला तीन बार लालगंज से विधायक रह चुके हैं. पहली बार वे निर्दलीय, दूसरी बार लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से और तीसरी बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से चुनाव जीते. उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला भी एक बार इस सीट से विधायक रह चुकी हैं.

2020 विधानसभा चुनाव में करना पड़ा हार का सामना

2020 के विधानसभा चुनाव में मुन्ना शुक्ला ने एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाई थी. लेकिन, इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब जबकि वह जेल में हैं, राजनीतिक विरासत को संभालने की ज़िम्मेदारी अन्नू शुक्ला के हाथों में जाती दिख रही है. जो इन दिनों अपने क्षेत्र में ऐक्टिव होकर जनसम्पर्क करते दिख रही हैं.

Also Read: पटना में ऐतिहासिक एयर शो का वीडियो देखिए, वीर कुंवर सिंह की वीरता को कल ऐसे दी जाएगी सलामी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >