Ford Hospital: पेट में फंसी गोली का सफल ऑपरेशन, फोर्ड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

Ford Hospital: गोली लगने के बाद जीवन और मौत से जूझ रहे जमुई के 21 साल के युवक को फोर्ड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जटिल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए नई जिंदगी दी. पेट में फंसी गोली को करीब एक घंटे चले सफल ऑपरेशन में निकाल लिया गया. समय पर इलाज और विशेषज्ञ टीम की तत्परता से युवक पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गया.

Ford Hospital: जमुई निवासी 21 साल के गौरव कुमार (बदला हुआ नाम) के शरीर में फंसी गोली को फोर्ड हॉस्पिटल में जटिल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए सफलतापूर्वक निकाल लिया गया. समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई. हॉस्पिटल के निदेशक एवं जनरल सर्जन डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में डॉ. आलोक कुमार और डॉ. प्रभात रंजन की टीम ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. फिलहाल मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

पीछे से मारी गई थी गोली

परिजनों के अनुसार, गौरव को पीछे से गोली मारी गई थी. गोली पेट के दाहिने हिस्से के निचले भाग में जाकर फंस गई थी. घटना के तुरंत बाद परिजन उसे फोर्ड हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल सीटी स्कैन कराया. जांच में राहत की बात यह रही कि गोली लगने के बावजूद पेट के प्रमुख आंतरिक अंग सुरक्षित थे और किसी महत्वपूर्ण अंग को गंभीर क्षति नहीं पहुंची थी.

लेप्रोस्कोपिक तकनीक से किया गया ऑपरेशन

सीटी स्कैन की रिपोर्ट मिलने के बाद चिकित्सकों ने बिना देरी किए लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सर्जरी करने का निर्णय लिया. ऑपरेशन के दौरान पेरिटोनियम को सावधानीपूर्वक खोलकर शरीर में फंसी गोली को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया. पूरी सर्जरी करीब एक घंटे तक चली और बिना किसी जटिलता के सफल रही.

समय पर अस्पताल पहुंचने से बची जान

फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक एवं जनरल सर्जन डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि गोली लगने के तुरंत बाद मरीज को अस्पताल पहुंचा दिया गया था. समय पर जांच और उपचार शुरू होने के कारण उसकी जान बचाई जा सकी. उन्होंने कहा कि ऐसी गंभीर परिस्थितियों में बिना देर किए विशेषज्ञ अस्पताल पहुंचना मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >