BJP: मुसलमानों के लिए सबसे अच्छा देश और दोस्त कौन? बीजेपी नेता ने मौलाना महमूद मदनी को दिया जवाब

BJP: भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मौलाना महमूद मदनी के बयान की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि भारत मुसलमानों के लिए सबसे बेहतर देश है और सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री पर सवाल उठाना गलत है. साथ ही उन्होंने संसद में विपक्ष के रवैये और मतदाता सूची विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी.

BJP: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को मौलाना महमूद मदनी के हालिया बयान पर कहा कि दुनिया में मुसलमानों के लिए भारत से बेहतर कोई देश नहीं है, न ही हिंदू से अच्छा कोई साथी और नरेंद्र मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को सबसे अधिक अधिकार देता है. अफसोस की बात है कि मौलाना महमूद मदनी ने ‘जुल्म होगा तो जिहाद होगा’ जैसा बयान दिया. इसकी निंदा की जानी चाहिए.

मौलाना के बयान को कोई नहीं स्वीकारेगा

शाहनवाज हुसैन ने मौलाना मदनी द्वारा सुप्रीम कोर्ट पर की गई टिप्पणी को भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि मौलाना का यह कहना गलत है कि सुप्रीम कोर्ट अब सुप्रीम नहीं रहा. उन्होंने कहा कि मौलाना को अपना बयान वापस लेना चाहिए, क्योंकि ऐसा बयान किसी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता.

विपक्ष पर साधा निशाना

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर उन्होंने कहा कि पीएम ने महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया. उन्होंने कहा कि संसद देश के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर बहस करने की जगह है, लेकिन विपक्ष इसे हंगामा करने का मंच बना देता है. कई नए सांसद आए हैं और ऐसे समय में शांतिपूर्वक चर्चा होना जरूरी है. कांग्रेस अपनी हार स्वीकार नहीं कर पाती और संसद में लगातार शोर-शराबा करके माहौल बिगाड़ती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD की चेतावनी, हो जाएं अलर्ट

SIR पर क्या बोले

मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और टीएमसी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी हुसैन ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया सिर्फ फर्जी मतदाताओं को पहचानने के लिए होती है. बिहार में भी यह प्रक्रिया हुई थी और तब किसी ने विरोध नहीं किया. कांग्रेस और टीएमसी राजनीतिक स्वार्थ में आकर इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं और संसद का समय खराब कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >