करबिगहिया – चिरैयाटांड़ फ्लाइओवर का काम अब बरसात बाद

करबिगहिया से चिरैयाटांड़ पुल को जोड़ने के लिए निर्माण का काम बरसात के बाद शुरू होगा. अक्तूबर माह से काम शुरू होने की संभावना है.

संवाददाता,पटना

करबिगहिया से चिरैयाटांड़ पुल को जोड़ने के लिए निर्माण का काम बरसात के बाद शुरू होगा. अक्तूबर माह से काम शुरू होने की संभावना है. करबिगहिया से चिरैयाटांड़ पुल को जोड़ने के लिए स्टील फ्रेम पर एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा.अगले साल जून तक निर्माण का कार्य पूरा होने की संभावना है. करबिगहिया गोलंबर से चिरैयाटांड़ पुल को जोड़ने के लिए 490 मीटर का दो लेन आर्म बनेगा. इसके लिए चिरैयाटांड़ पुल से करबिगहिया स्टेशन उतरनेवाला रैंप टूटेगा.करबिगहिया गोलंबर से करबिगहिया स्टेशन की ओर जाने के लिए स्टेशन के 100 मीटर आगे रैंप उतरना है.वहां लोग उतर कर उससे आगे यू टर्न लेकर स्टेशन की ओर जायेंगे. इसके अलावा मीठापुर की ओर से सर्विस रोड से भी लोग स्टेशन की ओर जा सकेंगे. चिरैयाटांड़ की ओर से करबिगहिया गोलंबर होते हुए न्यू बाइपास व सचिवालय की ओर आने- जानेवाले एलिवेटेड रोड के साथ सर्विस रोड का भी इस्तेमाल करेंगे.

राशि स्वीकृत होने पर काम में तेजी आयी : करबिगहिया गोलंबर से मीठापुर फ्लाइओवर के बीच डिजायन के बदलने व निर्माण खर्च में होनेवाली अधिक राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से काम में तेजी आयी है.निर्माण के लिए अभी पुनरीक्षित राशि 292.70 करोड़ स्वीकृत है.इससे निर्माण का काम तेजी से हो रहा है. अभी करबिगहिया गोलंबर से मीठापुर फ्लाइओवर को जोड़ने का काम हो रहा है. यह काम पूरा होने के बाद करबिगहिया गोलंबर से चिरैयाटांड पुल को जोड़ने के लिए निर्माण का काम शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >