पटना: मसौढ़ी में बाढ़ का बढ़ा खतरा, SDO ने तटबंधों का किया निरीक्षण; अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

पटना जिले में नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मसौढ़ी अनुमंडल में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। एसडीओ ने अधिकारियों के साथ तटबंधों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया है।

Patna Flood News : पटना जिला के पुनपुन और कररुआ समेत अन्य नदियों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए मसौढ़ी अनुमंडल प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में एसडीओ ने शनिवार को अधिकारियों के साथ विभिन्न नदी क्षेत्रों और तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तटबंधों की स्थिति, संवेदनशील स्थलों और जलस्तर का जायजा लिया तथा बाढ़ नियंत्रण से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कमजोर हिस्सों की तत्काल कराएं मरम्मत

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को तटबंधों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी कटाव या तटबंध के कमजोर हिस्से दिखाई दें, वहां तत्काल मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का काम कराया जाए, ताकि बाढ़ की स्थिति में किसी तरह का खतरा उत्पन्न न हो.

नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश

एसडीओ ने अंचल अधिकारी को क्षेत्र में तटबंधों और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि संभावित खतरे की सूचना समय रहते प्रशासन तक पहुंचे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

संवेदनशील इलाकों को किया जा रहा चिह्नित

एसडीओ ने बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. जरूरत के अनुसार तटबंधों की मरम्मत भी करायी गयी है. उन्होंने कहा कि पुनपुन, कररुआ समेत अन्य नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है.

तटबंधों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता

एसडीओ ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति में लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. तटबंधों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और संबंधित अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल कार्यपालक पदाधिकारी धर्मवीर कुमार, बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता, अनुमंडल शासी पदाधिकारी प्रभु सिंह, अंचलाधिकारी किशोरी चौधरी, राजस्व अधिकारी अनिरुद्ध यादव, थानाध्यक्ष अमित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >