बिहटा में बालू लदे पांच ट्रैक्टर किये गये जब्त

गुरुवार को केल्हनपुर गांव के पास बिहटा थाना की पुलिस ने बिक्री के लिए जा रहे अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया है.

बिहटा. गुरुवार को केल्हनपुर गांव के पास बिहटा थाना की पुलिस ने बिक्री के लिए जा रहे अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया है. वहीं पुलिस को देख सभी चालक फरार हो गये. जब्त ट्रैक्टरों को थाना परिसर में लाया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस ने बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को केल्हनपुर गांव के पास से जब्त किया. पांचों जब्त ट्रैक्टर के चालक और मालिक पर अवैध खनन व परिवहन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >