वाणिज्य महाविद्यालय ने अतिथि शिक्षकों के लिए पांच घंटे की उपस्थिति की अनिवार्य, हुआ विरोध

कॉलेज की प्राचार्या प्रो सुहेली मेहता की ओर से जारी किये गये इस नोटिस में कहा गया है कि अतिथि शिक्षकों को कॉलेज में पांच घंटे की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गयी है.

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले वाणिज्य महाविद्यालय की ओर से अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर नया नोटिस जारी किया गया है. कॉलेज की प्राचार्या प्रो सुहेली मेहता की ओर से जारी किये गये इस नोटिस में कहा गया है कि अतिथि शिक्षकों को कॉलेज में पांच घंटे की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गयी है. हालांकि अतिथि शिक्षकों का कहना है कि क्लास के अनुसार ही उपस्थित रहने का प्रावधान है. जितनी कक्षाएं जिन अतिथि शिक्षकों की होंगी वे उपस्थित रहेंगे. कॉलेज की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अतिथि शिक्षकों की पांच घंटे की उपस्थिति कॉलेज में लगे बायोमेट्रिक के माध्यम से की जायेगी. इसके साथ ही नोटिस में अतिथि शिक्षकों को कहा गया है कि क्लास के अलावे वे एकेडमिक कार्यों में भी सहयोग करेंगे. अतिथि शिक्षकों को पूरे वर्ष में 12 दिन के आकस्मिक अवकाश ही मान्य होगा. वहीं महिला अतिथि शिक्षकों को दो दिन का विशेष अवकाश हर महीने मान्य होगा. इसके अलावा अतिथि शिक्षकों का किसी तरह का अवकाश मान्य नहीं होगा. कॉलेज की ओर से जारी किये गये इस नोटिस का अतिथि शिक्षकों ने विरोध करते हुए इसे तुगलकी फरमान करार दिया है. अतिथि शिक्षकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस फरमान को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की है. अतिथि शिक्षकों का कहना है कि यह फरमान नियमावली के भी विरुद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >