धनरूआ में भूमि विवाद में फायरिंग, एक गिरफ्तार

धनरूआ थाना के चकमहवली गांव में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी.

प्रतिनिधि, मसौढ़ी

धनरूआ थाना के चकमहवली गांव में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी. आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने गांव के ही नीतीश और उसके परिवार के अन्य लोगों के साथ घर पर चढ़कर मारपीट की. जब उन लोगों ने विरोध जताया तो आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि फायरिंग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक गांव के नीतीश बंटवारे में मिली अपने हिस्से की जमीन पर गोदाम का निर्माण करा रहा था. आरोप है कि तभी गांव के संजय प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रसाद , रुदल प्रसाद समेत 10 अज्ञात लोग हथियार के साथ वहां आ धमके और नीतीश कुमार के साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान उसने जब उनका विरोध किया तो उनलोगों ने फायरिंग शुरू कर दी और धमकी दे फरार हो गये. नीतीश ने उक्त सभी आरोपितों के खिलाफ धनरूआ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपित संजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि फायरिंग के दौरान आरोपितों का हथियार के साथ एक विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है. हालांकि प्रभात खबर उक्त विडिओ की पुष्टि नहीं करता .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >