पंचायती के दौरान फायरिंग और मारपीट, सोने की चेन और 5370 रुपये लूटे, चार पर प्राथमिकी दर्ज

धनरूआ थाना क्षेत्र के रेडबिगहा गांव में आपसी बंटवारे को लेकर हुई पंचायती में हिंसक वारदात हुई. इस दौरान फायरिंग, मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Patna News : मसौढ़ी के धनरूआ थाना क्षेत्र के रेडबिगहा गांव में रविवार को आपसी बंटवारे को लेकर चल रही पंचायती के दौरान मारपीट, फायरिंग और लूटपाट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर रेडबिगहा निवासी अनिल कुमार ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पिस्तौल तानकर फायरिंग करने का आरोप

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रविवार दोपहर अनिल कुमार और उनके दादा के परिवार के बीच आपसी बंटवारे को लेकर पंचायती बैठी थी. आरोप है कि इसी दौरान चचेरे दादा के पोते स्व. राजनंदन प्रसाद उर्फ मांझी दास के पुत्र पप्पू कुमार ने अनिल कुमार पर पिस्तौल तानकर फायरिंग कर दी. हालांकि, पिस्तौल नहीं चलने के कारण अनिल बाल-बाल बच गए.

पिता-पुत्र के साथ मारपीट का आरोप

अनिल कुमार का आरोप है कि फायरिंग के प्रयास के बाद पप्पू कुमार, उनके बेटे रविरंजन कुमार, रंजन कुमार और पप्पू कुमार की पत्नी ने उनके और उनके बेटे संजीव कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान दोनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई.

चेन और नकदी छीनने का आरोप

प्राथमिकी में अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन और जेब से 5370 रुपये नकद छीन लिए. उन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. धनरूआ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar masaurhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >